ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआई ने मारा छापा

पटना: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 15 ठिकानों पर शुक्रवार को सुबह-सुबह सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने धावा बोल दिया। इस दौरान एक टीम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड भी पहुंची। वहां भी टीम जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि राबड़ी आवास पर पहुंची सीबीआई की टीम में महिला और पुरुष अधिकारी दोनों ही शामिल हैं। सीबीआई की इस टीम में कुल 10 लोग हैं जो राबड़ी आवास में जांच कर रहे हैं। इस दौरान आवास में किसी को भी आने-जाने से रोक दिया गया है। सीबीआई के अधिकारी खबर लिखे जाने तक अंदर ही जमे थे।
दरअसल, ये मामला भर्ती घोटाले से जुड़ा है. आरोप है कि जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे. सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद लालू और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
लालू यादव जब केंद्रीय रेल मंत्री थे, तब जॉब के बदले लोगों से जमीन ली गई थी. इसी मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज किया है. सीबीआई इसी मामले में लालू से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.