14 जून को जिलाधिकारी के समक्ष करेगी सविनय अवज्ञा आंदोलन किसान सभा
मोतिहारी,20-5-22,चांदमारी स्थित मोतिहारी कार्यालय में आज जिला किसान कांसिल की विस्तारीत बैठक उपाध्यक्ष साथी ध्रूव त्रिवेदी की अध्यक्षता मे संपन्न हूई। जिला मंत्री सह राज्य कार्यकारिणी के सदस्य साथी बंकिम चन्द्र दत्त ने विगत बैठक से इस बैठक तक का कार्य रिपोर्ट एवं बिहार राज्य किसान कांसिल की बैठकों का रिपोर्ट किया जिस पर जिला किसान कांसिल के सदस्यों ने बहस कर समृद्ध कर सर्व सहमति से पारित किया। आगे के काम में इस वर्ष की सदस्यता अभियान को तेज कर जिले के सभी प्रखंडों में तीस हजार सदस्यता 31मई तक पूरा करना है। जिला किसान कांसिल के अध्यक्ष सह पिपरा विधान सभा क्षेत्र से 81 हजार मत प्राप्त करने वाले सीपीएम के पूर्व प्रत्याशी साथी राजमंगल प्रसाद पर दर्ज झूठा मूकदमा वापस लेने हेतू जिला समहरणालय पर14जून को सविनय अवज्ञा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। जिला मंत्री साथी दत्ता ने खाद बीज डीजल की बढती किमत के वजह से अलाभकारी हो गये खेती एवं विवश किसानो को गेंहू के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 500रूपये बोनस देने का मांग किया। जिले में बढते अपराध और लागातार हो रही हत्याओ के लिए जिले में लचर पूलिस व्यवस्था और सत्ता पोषित पूलिस अपराधी को जिम्मेदार ठहराया। पर्यवेक्षक बिहार राज्य किसान कांसिल के उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक साथी रामाश्रय सिंह ने केन्द्र वो राज सरकार की नीतियों को न केवल किसान विरोधी बताया बल्कि तमाम मेहनतकश आवाम के खिलाफ बताया। उन्होने कृषि कानून मे केन्द्र सरकार के झूकने का कारण केवल वर्ग संघर्ष था और आगे भी इसी हथियार से अपने अधिकारों की रक्षा की जा सकती है। और इस हथियार के इस्तेमाल के लिए पंचायत,अंचल और जिले स्तर पर एक जूझारू संगठन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में धनंजय पूरी,अशोक पाठक,हरेंद्र सिंह,शैलेंद्र प्रसाद कुशवाहा,सुरेश सिंह,शंभू प्रसाद यादव,रवि प्रकाश ,शंभू दास समेत अन्य किसान नेताओं ने अपनी विचार व्यक्त की।