ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आरटीआई कार्यकर्ता विपिन हत्याकांड के फरार अभियुक्तों के घर पर चिपकाए गए इश्तेहार मामले में आठ आरोपित है फरार, पंद्रह लोगो के विरुद्ध मामला पाया गया है सत्य,सात लोग जेल में है बंद।

मोतिहारी / हरसिद्धि। थाना कांड संख्या 386/21 आरटीआई कार्यकर्ता विपिन हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर डुगडुगी बाजाकर इश्तेहार चिपकाया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह बताया कि था कि माननीय उच्च न्यायालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में इस्तेहार लगाने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पर इस्तेहार चिपकाया गया है। उन्होंने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल हत्याकांड में 15 अभियुक्तों पर मामला सत्यापित हो चुका है। जिसमें से पूर्व प्रमुख किन्देव प्रसाद, शिक्षक राजेश सिंह, मनीष पटेल, नीरज सिंह, सचिन सिंह, अजय सिंह अभिमन्यु सिंह सहित सात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आज बृहस्पतिवार के दिन शेष आठ अभियुक्त पंप संचालक केशव प्रसाद उर्फ कुंजी लाल साह, हीरा अग्रवाल, गौतम अग्रवाल, पप्पू खंडेवाल, भुआल प्रसाद, प्रमोद अग्रवाल फरार चल रहे इन फरार अभियुक्तों के घर पर इश्तहार लगाया चिपकाया गया। थाना अध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि फरार चल रहे आरोपीयों के धर इश्तेहार लगाया जा रहा है न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर इन अभियुक्तों की कुर्की जप्ती की करवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.