ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सभी एसडीओ अपने अनुमंडल में जनता दरबार लगा लोगों की समस्याओं का करें निष्पादन : डीएम

जनता दरबार में डीएम ने किया 142 आवेदनकर्ताओं के समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान

मोतिहारी /जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में आज राधाकृष्णन भवन में जनता दरबार लगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनता दरबार में आए 142 आवेदनकर्ताओं के समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया। इस अवसर पर आपूर्ति, भूमि विवाद, पर्चा वितरण, परिवहन, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, नगर निगम, भू अर्जन, अतिक्रमण, आईसीडीएस, पेंशन आदि विषय से संबंधित आवेदन का शीघ्र निष्पादन के लिए डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि आवेदनकर्ताओं के समस्याओं को पूरी जवाबदेही के साथ सुनवाई करें। टालमटोल की नीति नहीं अपनाएं ।
उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने अनुमंडल में जनता दरबार लगाकर स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आमलोगों के समस्याओं का निष्पादन के लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करें। साथ ही पूरी जवाबदेही के साथ संबंधित आवेदक के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित करें।
मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला विकास शाखा पदाधिकारी, जिला स्थापना शाखा पदाधिकारी, सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डीपीओ आईसीडीएस, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.