ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेलयात्री ध्यान दें, रेलवे ने आज कैंसिल की 372 ट्रेनें, घर से निकलने के पहले देख लें लिस्ट

Crude Oil Price Today: कच्चे तेल के दाम दो महीने के उच्चतम स्तरों पर जा पहुंचा है. ब्रेट क्रूड ऑयल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.

Crude Oil Price Hike: देश में एक फिर महंगा पेट्रोल डीजल आम लोगों की जेब परर डाका डाल सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल ( Crude Oil Price) के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. कच्चे तेल के दाम फिर से 120 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंचा है. यूरोपीय यूनियन ( European Union) द्वारा रूस से कच्चे तेल के आयात पर बैन लगाने की वकालत करने के चलते कच्चे तेल के दामों ये तेजी देखी जा रही है.

चीन में लॉकडाउन में ढील देने के चलते दामों में उबालइससे पहले यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 2008 के बाद पहली बार 139 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा था. रूस से कच्चे तेल के आयात पर बैन लगाने की मांग के चलते तो कीमतों में तेजी है ही साथ ही चीन मे कोरोना के चलते लगाये गए लॉकडाउन में ढील दिए जाने की खबरों के चलते भी कच्चे तेल के दामों में उछाल आई है. दरअसल चीन में लॉकडाउन में ढील दी गई तो इससे कच्चे तेल की मांग बढ़ेगी और सप्लाई में कमी के चलते कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

फिर लग सकता है महंगे पेट्रोल डीजल का झटका!कच्चे तेल के दामों में ये इजाफा भारत के लिए बुरी खबर है. भारत में पहले ही 22 मार्च से 6 अप्रैल 2022 के बीच 10 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल डीजल महंगा हो चुका है. हालांकि सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी किया है. पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति तो डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी को घटाया गया है. लेकिन कच्चे तेल के कीमतों में जिस प्रकार की तेजी आई है तो ऐसे में फिर से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है. जिसके महंगाई और भी बढ़ सकती है. वैसे भी सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल डीजल बेचने पर भारी नुकसान उठाना पड़ रह रहा है.

जानें क्या फिलहाल पेट्रोल डीजल की कीमतचार मेट्रो में पेट्रोल डीजल के दामों पर नजर डालें तो दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये में मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 प्रति लीटर में मिल रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.