पुलिस ने लूट कांड में शामिल एक अपराधकर्मी को किया गिरफ्तार रोहतास ब्यूरो, अ ई अंजुम सासाराम। रोहतास के नासरीगंज थानान्तर्गत 24 अगस्त 2019 को धनाव मोड के पास कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक पिकअप बोलेरो लूट लिया गया था। वादी अजीत चौबे, पे0- ललन चौबे, सा०- बिदामन चक, थाना- रामगढ़, जिला- कैमूर के लिखित आवेदन के आधार पर नासरीगंज थाना काण्ड सं0-183 / 2019, दिनांक-24 अगस्त 2019, धारा-395 भा0द0वि0 दर्ज किया गया था, पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती के निर्देशानुसार जिला में लूट के लंबित काण्डों में फिरार / वांछित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा लगातार विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान हेतु तीनों अनुमण्डल अन्तर्गत अलग-अलग विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा उक्त लूट काण्ड में शामिल अपराधकर्मियों के ठिकानों का पता लगाकर लगातार छापेमारी किया जा रहा था, किन्तु पुलिस के भय से अपराधकर्मी भागे फिर रहे थे। इसी क्रम में पुलिस को दिनांक 28 मई 2022 को गुप्त सूचना मिली कि उक्त लूट काण्ड में शामिल अपराधकर्मी संझौली थाना क्षेत्र के बाजार में घूम रहा है। सूचना का सत्यापन, आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष नासरीगंज थाना एवं नासरीगंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को संझौली थाना क्षेत्रन्तर्गत बाजार में छापेमारी हेतु भेजा गया जहाँ छापेमारी के दौरान उक्त लूट काण्ड में शामिल अपराधकर्मी अनु पटेल, पे०- विनोद चौधरी, सा०-संझौली, थाना-संझौली, जिला-रोहतास को संझौली थाना के सहयोग से संझौली बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार उक्त अपराधकर्मी के द्वारा इस लूट काण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है तथा घटना में इनके अन्य साथियों के शामिल रहने की बात बताई गई है। इस काण्ड में पूर्व में भी एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, शेष अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी किया जा रहा है, जिन्हें जल्द हीं गिरफ्तार कर लिया जायेगा एवं इनका आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है।
सासाराम। रोहतास के नासरीगंज थानान्तर्गत 24 अगस्त 2019 को धनाव मोड के पास कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक पिकअप बोलेरो लूट लिया गया था। वादी अजीत चौबे, पे0- ललन चौबे, सा०- बिदामन चक, थाना- रामगढ़, जिला- कैमूर के लिखित आवेदन के आधार पर नासरीगंज थाना काण्ड सं0-183 / 2019, दिनांक-24 अगस्त 2019, धारा-395 भा0द0वि0 दर्ज किया गया था, पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती के निर्देशानुसार जिला में लूट के लंबित काण्डों में फिरार / वांछित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा लगातार विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान हेतु तीनों अनुमण्डल अन्तर्गत अलग-अलग विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा उक्त लूट काण्ड में शामिल अपराधकर्मियों के ठिकानों का पता लगाकर लगातार छापेमारी किया जा रहा था, किन्तु पुलिस के भय से अपराधकर्मी भागे फिर रहे थे। इसी क्रम में पुलिस को दिनांक 28 मई 2022 को गुप्त सूचना मिली कि उक्त लूट काण्ड में शामिल अपराधकर्मी संझौली थाना क्षेत्र के बाजार में घूम रहा है। सूचना का सत्यापन, आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष नासरीगंज थाना एवं नासरीगंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को संझौली थाना क्षेत्रन्तर्गत बाजार में छापेमारी हेतु भेजा गया जहाँ छापेमारी के दौरान उक्त लूट काण्ड में शामिल अपराधकर्मी अनु पटेल, पे०- विनोद चौधरी, सा०-संझौली, थाना-संझौली, जिला-रोहतास को संझौली थाना के सहयोग से संझौली बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार उक्त अपराधकर्मी के द्वारा इस लूट काण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है तथा घटना में इनके अन्य साथियों के शामिल रहने की बात बताई गई है। इस काण्ड में पूर्व में भी एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, शेष अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी किया जा रहा है, जिन्हें जल्द हीं गिरफ्तार कर लिया जायेगा एवं इनका आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है।