ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रक और एक खड़ी लॉरी में भीषण टक्कर से 6 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। राज्य के पलनाडु जिले में एक ट्रक और एक खड़ी लॉरी के बीच भयानक टक्कर हुई है। इस सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है और दस अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को नरसरावपेट के गुरजाला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरजाला के डीएसपी जयराम के अनुसार घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।गुरजाला के पुलिस उपाधीक्षक जयराम ने कहा कि मिनीवैन श्रीशैलम से आ रही थी। दुर्घटना के समय मिनीवैन में 39 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि पलनाडु जिले में ये गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। इनमें छह लोगों की मौत हो गई। अन्य 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएसपी ने कहा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई और बचाव कार्य शुरु किया। घायलों को नरसरावपेट के गुरजाला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।बता दें कि टक्कर के बाद लारी पलट जाने से कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ के लारी के नीचे दबने से मौत की आशंका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.