ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

समस्तीपुर की आपूर्ति पदाधिकारी 50 हजार रूपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

समस्तीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की दोपहर विजिलेंस की टीम ने खानपुर प्रखंड की आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। पटना से समस्तीपुर पहुंची निगरानी की टीम ने सदर अनुमंडल कार्यालय में घूस लेते महिला पदाधिकारी को पकड़ा है बता दें कि निगरानी के डीएसपी अरूण पासवान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है। घूसखोर महिला आपूर्ति पदाधिकारी के पकड़े जाने की खबर आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद सदर अनुमडंल कार्यालय में हड़कंप मच गया

निगरानी की टीम ने महिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सस्संगी को सबसे पहले गिरफ्तार किया फिर उसे अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हुए। फिलहाल यह बात निकलकर सामने नहीं आई है कि आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया किस मामले में घूस मांग रही थी। इस बात का पता पूछताछ के बाद ही चलेगा। फिलहाल निगरानी की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गयी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.