ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजस्थान के जोधपुर में फिर भड़की हिंसा, जानिए इस बार क्या हुआ, धारा 144, 3 गिरफ्तार

राजस्थान के जोधपुर शहर में एक बार फिर तनाव का माहौल है। जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र में मंगलवार शाम दो समुदाय के युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई जिस ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते तनाव इतना बढ़ा कि पांच थानों की पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान के समीप कहासुनी के बाद दो युवक एक अन्य युवक भीड़ गए, जिसके बाद मामला बढ़ गया। सीसीटीवी फुटेज में मौके पर पहुंचे एक पुलिस वाले के द्वारा झगड़ते युवकों को छुड़ाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद दोनों ही समुदाय के लोग बाहर आए लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों ही पक्षों के लोगों से मिलकर शांति कायम करने की अपील की है। 2 लोगों के घायल होने के समाचार हैं जिनको उपचार के लिए ले जाया गया है। 3 लोगों को इस मामले में अभी तक हिरासत में लिया गया है। स्थिति को देखते हुए मौके पर प्रताप नगर प्रताप नगर सदर सूरसागर मंडोर उदय मंदिर थाना क्षेत्र की पुलिस पहुंची है।

जोधपुर में धारा 144

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल प्रभाव से पुलिस के आला अधिकारी और पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। इसके साथ ही शांति बहाली के लिए लोगों को घरों में रहने और अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया गया है। एहतियात के तौर पर जोधपुर के सूट जागरण थाना क्षेत्र में और संबंधित इलाके में धारा 144 लागू की गई है।

इस वजह से हुआ विवाद

जोधपुर के सूरसागर रूपावतों बेरा के समीप पानी के कैंपर खाली करने आई एक टैक्सी किसी अन्य वाहन से भीड़ गई, जिसको लेकर कहासुनी हुई और कहासुनी मारपीट में तब्दील हुई और दो पक्षों का झगड़ा दो समुदाय में बट गया।

संवेदनशील माना जाता रहा है यह क्षेत्र

जोधपुर का सूरसगर का यह क्षेत्र पहले भी संवेदनशील रहा है जहां मुस्लिम बहुल इलाकों के द्वारा हिंदू बहुल क्षेत्र में पत्थरबाजी और मारपीट की घटना होती रही है। इसको लेकर वैसे तो पुलिस हमेशा ही अलर्ट मोड पर रहती है यही वजह है घटनाक्रम के शुरू होते ही पुलिस का जाब्ता यहां पहुंच गया जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.