वाहन जाँच क्रम में अवैध देशी पिस्तौल, जिंदा गोली के साथ दो अपराधकर्मी गिरफ्तार
सासाराम। दिनांक 8 जून 2022 को समय करीब 05:15 बजे सुबह में सासाराम (मु०) थाना के गश्ती दल द्वारा ग्राम समरडीहॉ मोड़ के पास वाहन जाँच के क्रम में 02 अपराधकर्मी जिनका नाम कृष्णा कुमार पे० अखिलेश राम,अभय कुमार उम्र 19 वर्ष पे0 संतोष राम दोनों सा० सोहवालिया थाना कोचस जिला रोहतास को अवैध देशी पिस्तौल एवं एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये अपराधकर्मीयों द्वारा पुछताछ के क्रम में बताया गया कि दोनों व्यक्ति रोड़ में लूट की योजना बना रहे थे, जो चेकिंग के क्रम में सासाराम (मु०) थाना पुलिस पदाधिकारी:- पु०अ०नि० विजेन्द्र राम एवं सासाराम (मु०) थाना एवं सशस्त्र बल द्वारा गिरफ्तार किये गये। स्थानीय थाना से दोनों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। बरामद समान में 315 बोर का एक देशी कट्टा, 315 बोर की जिन्दा गोली, दो एण्ड्रायड मोबाईल मुख्य हैं।