मनरेगा में कागज पर कार्य दिखाकर अवैध निकासी की।
पुनपुन/ पुनपुन प्रखंड के अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत में मनरेगा का कार्य धरातल पर न के बराबर हुआ परंतु कागजों में कार्य 100% पूरा दिखाकर रुपया निकासी किया गया। इस कार्य में मनमानी मजदूरों के नाम देकर कार्य को अंजाम दिया गया। हमारे संवाददाता मनीष कुमार मनरेगा में कागज पर अवैध निकासी के संबंध में माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर इस कार्य को उच्च अधिकारी से जांच की मांग की। इस संबंध में मंत्री महोदय पूर्ण आश्वासन दिए कि इसे जांच कर दोषी लोगों पर उचित करवाई किया जाएगा। इस मुलाकात में जयप्रकाश सिंह, संजीव कुमार, नवनीत कुमार, संजय यादव, उदय पासवान, भगवान चौधरी इत्यादि लोग उपस्थित थे।