ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुप्रसिद्ध कहानीकार भिखारी ठाकुर के चरित्र पर आधारित फिल्म “द लिपस्टिक बॉय के पोस्टर को उपमुख्यमंत्री ने लांच किया

बिहार के प्रसिद्ध कहानीकार भिखारी ठाकुर के चरित्र लौंडा नाच पर आधारित चलचित्र ”द लिपिस्टिक ब्वॉय” फिल्म के निर्माता अभिनव ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद से आज शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने ”द लिपिस्टिक ब्वॉय” के पोस्टर को लांच किया।
गौरतलब है कि भोजपुरी क्षेत्र में नाच और भिखारी ठाकुर दूसरे के पर्याय रहे हैं। भारत में लोकनाट्य विधाओं की एक समृद्ध परंपरा है। ‘लौंडा नाच’ कुछ साल पहले तक उस गंवई एवं कस्बाई समाज के किसान मजदूरों की अभिव्यक्ति और मनोरंजन का सबसे सशक्त विधा था। हालांकि आज के इस बदलते परिवेश और मनोरंजन संस्कृति में इनके प्रदर्शन काफी कम हुए हैं।
उप मुख्यमंत्री ने फिल्म की सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस फिल्म का निर्माण कर निर्माता अनुराग ठाकुर ने बिहार की लोक संस्कृति एवं परंपराओं को पुनर्जीवित करने का सार्थक प्रयास किया है। प्रदेश के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी ने भी इस फिल्म को सराहा है।
उन्होंने फिल्म की सफलता और ”द लिपिस्टिक ब्वॉय” के निर्माता अभिनव ठाकुर को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.