ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निर्देशक फारूक कबीर की फ़िल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा के लिए उत्साहित हैं फैन्स

ऐसा लगता है कि भारतीय सिनेमा प्रेमी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के दूसरे पार्ट के बारे में अधिक उत्साहित होते है। केजीएफ चैप्टर 2 के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के बाद, एक और चैप्टर 2 आ रहा है जिसने दर्शकों की रुचि को बढ़ा दिया है। फारूक कबीर निर्देशित खुदा हाफिज चैप्टर 2 – अग्नि परीक्षा के ट्रेलर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। पावर-पैक और हाई-ऑक्टेन दूसरी किस्त समीर और नरगिस की कहानी को जारी रखेगी क्योंकि वे एक साथ नई बाधाओं से लड़ते हैं।

इस बीच सिनेमाघरों में दूसरे चैप्टर को देखने का फैन्स का उत्साह किसी से कम नहीं है। प्रशंसकों ने पहले ही बॉलीवुड के शीर्ष निर्देशक फारूक कबीर की खुदा हाफिज चैप्टर 2 – अग्नि परीक्षा को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है।

एक उत्साहित प्रशंसक ने लिखा है, “यह ट्रेलर मेरे शब्दों से परे है !! मैं सोच रहा हूं कि मैं खुदा हाफिज 2 देखने के लिए 1 महीने का इंतजार कैसे कर सकता हूं … समीर और नरगिस टूट गए हैं लेकिन फिर भी अडिग, स्थिर और नाबाद हैं ….. मैं अभिभूत हूं… खुदा हाफिज 2 वर्ष 2022 की सर्वश्रेष्ठ एक्शन थ्रिलर होगी।”

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट किया, “समीर के लिए हमेशा नरगिस रहेंगी..सबसे खूबसूरत प्रेम कहानी… कहानी को एक नए अध्याय में ले जाती है, एक महीने का इंतजार नहीं कर सकता… ट्रेलर जोरदार लग रहा है ..और ये फिल्म तो ब्लॉकबस्टर है जिसे लिख के लेलो। मुझे मेरी बेटी चाहिए बस ” यह फिल्म सबसे बड़ी होने वाली है ब्लॉकबस्टर।”

फारुक कबीर के एक और फैन ने लिखा है, “तो हम सभी इस बात से सहमत हो सकते हैं कि यह आदमी हमें अपने निर्देशन, शानदार ट्रेलर से कभी निराश नहीं करता है।”

यह स्पष्ट है कि फारुक कबीर का बड़े पर्दे पर जादू देखने के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है! खुदा हाफिज चैप्टर 2 – अग्नि परीक्षा 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.