180 जीविका दीदियां मुर्गा पालन से करेंगी कमाई
मोतीहारी : हरसिद्धि। प्रखंड जीविका इकाई के सहयोग से 180 जीविका दीदियों ने मुर्गा पालन का काम शुरू कर दिया है। इसकी आमदनी से वे आर्थिक उन्नति प्राप्त कर सकेंगी। क्षेत्र के छह पंचायतों ओल्हा मेहता टोला, हसुआहां मानिकपुर, भादा, जागापाकड़, मठलोहियार, कृतपुर की दीदियों को ये सुविधा दी गई है। इसके तहत प्रथम चरण में प्रति जीविका दीदी 25 मुर्गियां उपलब्ध कराई गई है। वहीं दूसरे चरण में प्रति सदस्य 20 चूजे दिए जाएंगे। यानी एक सदस्य को कुल 45 चूजे मिलेंगे। जीविका के एसी नलिन रंजन ने बताया कि वितरित गए चूजे क्रोइलर प्रजाति के हैं। इसको लेकर पूर्व में ही मेहता टोला गांव स्थित मदर यूनिट में 28 दिनों तक चूजे को सुरक्षित रखा गया था। पीआरपी सबनम खातून ने इनकी देखभाल की। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां को पिंजरा भी दिया जाएगा। इसमें सुरक्षित ढंग से मुर्गी पालन कर अंडे व मांस की बिक्री करेंगी। एक्सपर्ट के अनुसार एक मुर्गी अधिकतम 190 अंडा देती है। जबकि 60 से 70 दिनों में मुर्गे का वजन लगभग दो किलो हो जाता है। इस मौके पर जीविका एसी नलिन रंजन, सीसी शक्ति आंनद, संचालक ज़ुबैर आलम, जीविका मित्र रजिया खातून, प्रतिमा देवी, रीता देवी, आशा देवी समेत अन्य मौजूद थे।