ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस की मौजूदगी में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगना और तुरंत गिरफ्तारी नहीं होना सरकार की तुष्टीकरण की नीति का परिचायक-प्रतुल शाहदेव

रांची,  (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई ने ओवैसी के समर्थकों के द्वारा रांची हवाई अड्डे पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की कड़ी निंदा की है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज कहा कि अलगाववादी शक्तियों का हेमन्त सरकार के कार्यकाल में मनोबल बढ़ गया है। मुखिया प्रत्याशी के नामांकन से लेकर जीत के जश्न तक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे है। आज तो एयरपोर्ट पर तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने यह नारा लगा।लेकिन अफसोस किसी एक व्यक्ति की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस को उसी समय ऐसे देशद्रोहियों को नारे लगाने से रोकना चाहिए था और उनकी गिरफ्तारी करके जेल में डालना चाहिए था।लेकिन जो सरकारी तुष्टिकरण की नीति पर चल रही हो उसकी पुलिस से क्या अपेक्षा की जा सकती है।

श्री शाहदेव ने कहा यह सरकार के तुष्टीकरण की नीति है जिसके कारण इन दहशतगर्दों का सर चढ़ गया है।उन्होंने मांग की इन देशद्रोहियों पर अविलंब देशद्रोह का मुकदमा कर के नारे लगाने वालों को जेल में डाला जाए। पुलिस को इस बात की भी जांच करनी चाहिए कि झारखंड में किस षड्यंत्र के तहत अचानक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने लगे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.