सम्मानित किए गए पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह, स्वर्गीय मुखिया श्री बहादुर सिंह को बताया गार्जियन
पूर्व मंत्री ने कहा, कनछेदवा से हमेशा मिलता रहा है सम्मान
मोतिहारी : हरसिद्धि। सारण स्नातक क्षेत्र से 36 वर्षो तक प्रतिनिधित्व करने वाले एमएलसी सह पूर्व मंत्री डॉक्टर महाचंद्र प्रसाद सिंह को कनछेदवा आईटीआई में एक समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता देवेश सिंह व संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा ने किया। डॉक्टर सिंह ने कहा कि यहां के पूर्व मुखिया स्वर्गीय श्रीबहादूर सिंह मेरे गार्जियन थे। यहां मुझे हमेशा सम्मान मिलता रहा है। उनके पद चिन्हों पर देवेश बाबू चलकर गरीबों व समाज के लोगो के उत्थान में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि युवाओं, छात्रों व शिक्षको की मांग पर आगामी सारण स्नातक क्षेत्र से वे प्रत्याशी रहेंगे। समारोह को चड़रहिया के मुखिया रोहित सिंह, पूर्व प्रमुख ई. विजय कुमार ठाकुर, पूर्व सरपंच विक्रमा चौधुर, पूर्व मुखिया पप्पू सिंह, पूर्व मुखिया योगी सिंह, पूर्व मुखिया राजेंद्र पांडेय, भाजपा नेता देवेश सिंह, पवन राज, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, मुरारी सिंह, ई. कुंदन पासवान आदि ने संबोधित किया। मौके पर सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन, भादा के पैक्स अध्यक्ष मंटू तिवारी, महात्तम सिंह, शशि रंजन दुबे, राहुल तिवारी, अखिलेश ठाकुर, अभय सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह सहित अनेक थे। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता देवेश सिंह ने आगत अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।