ऑनलाइन 99 हजार ठगी का रुपया 20 दिन बाद पुलिस ने वापस दिलाया
सासाराम। रोहतास पुलिस के साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई की है। साइबर ठगी खाते से गायब हुए एक लाख रुपए में से पीड़ित के 99 हजार रुपए वापस खाते में आ गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आशीष भारती ने आज बताया कि डिहरी नगर थानान्तर्गत पीड़ित उमाशंकर पाल के बैंक खाता से गत 5 जुलाई को अज्ञात साईबर अपराधकर्मी के द्वारा उन्हें फोन कर झांसा में लेकर ऑनलाईन माध्यम से कुल एक लाख रू० का ठगी कर लिया था।
इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति के द्वारा गत 6 जुलाई को साईबर सेल, पुलिस कार्यालय, डिहरी में सूचना दी गई, सूचना होते ही इसे गंभीरता से लिया गया तथा वादी का ठगी किया गया सम्पूर्ण धन राशि को पीड़ित व्यक्ति के खाते में शीघ्र वापस कराने हेतु साईबर सेल के पुलिस पदाधिकारी, कर्मी को आवश्यक दिशा.निर्देश दिया गया था। साईबर सेल द्वारा उक्त मामले में तकनीकी रूप से अनुसंधान भी प्रारंभ किया गया था। इसी दौरान पता चला कि ठगी किया गया सम्पूर्ण राशि दो संदिग्ध बैंक खाते में गया हुआ है। इसके बाद धन वापसी हेतु संबंधित नोडल /एजेंसी से संपर्क किया गया, जिसके फलस्वरूप वादी के जिस बैंक खाते से राशि ठगी किया गया था पुनः उसी बैंक खाते में ठगी किया गया एक लाख रू० धन राशि में से कुल.99 हजार रू० वापस कराया गया। एसपी आशीष भारती ने कहा कि साईबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत रोहतास पुलिस से संपर्क करें। साईबर अपराध की शिकायत और तत्काल मदद के लिए हेल्पलाईन नं०.1930 पर कॉल करें तथा राष्ट्रीय अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत ऑनलाईन पंजीकरण करें पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।