ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाबा भोलेनाथ को जल जढ़ाने जा रहे भक्त को ट्रक ने रौदा, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

पकड़ीदयाल। पताही थाना क्षेत्र में बागमती नदी से जलबोझी कर बाइक से निकले युवक को ट्रक ने रौंद  दिया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी।  मृतक की पहचान थाना क्षेत्र भितिघरवा गांव के संजय राम के रूप में हुई है, घटना भंडार-पताही मुख्य मार्ग की है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।  बताया जाता है कि पताही थाना क्षेत्र के संजय राम बाइक से खोड़ीपाकड़ गांव के पास बागमती संगम से जलबोझी करने गया था। जलबोझी करके वह बाइक से जल चढ़ाने के लिए पताही महादेव मंदिर जा रहा था।  इसी दौरान भंडार-पताही मुख्य मार्ग पर विपरित दिशा से आ रहे ट्रक ने रौंद  दिया। जिस कारण घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। हालांकि, घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी खड़ा करके फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान कर उसके परिजन को घटना की जानकारी दी. पताही थानाध्यक्ष अनुज कुमार  ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया  है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.