कैंची मारकर नाई ने की थी हत्या; साढ़े 3 साल बाद आज होगा फैसला
पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के गांव जौरासी खास में करीब साढ़े 3 साल पहले कैंची मारकर हत्या करने के दोषी को आज सजा होगी। जिला सत्र एवं न्यायाधीश मनीषा बतरा की अदालत ने बुधवार को आरोपी को दोषी करार दिया था। सजा का दिन गुरुवार का तय किया है। आज दोपहर बाद सजा सुनाई जाएगी।बीच-बचाव कर रहा था मनोजजौरासी खास के राजेंद्र ने 2018 में समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके गांव के बलबीर का अड्डे पर सैलून है। 22 दिसंबर 2018 को शाम करीब 7 बजे उसके बेटे मनोज व साहिल अपने दोस्त निवासी जौरासी के साथ अपने घर आ रहे थे।उसी समय बलबीर दुकान बंद कर अपने एक हाथ में कटिंग औजारों का थैला और दूसरे हाथ में दूध वाली डोली लिए हुए आ रहा था। डोली साहिल को लग गई थी। इसी बात को लेकर बलबीर उनसे गाली-गलौज करने लगा।कहासुनी बढ़ने पर बलबीर ने थैले से कैंची निकाल कर साहिल व राहुल पर वार किए। जब मनोज उन दोनों को बचाने लगा तो बलबीर ने मनोज की गर्दन और मुंह पर कैंची से वार कर दिया। उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.