ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेलंगाना के होटल में शराब माफियाओं से सिसोदिया ने की थी डील

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर समेत 21 जगहों पर हुई छापेमारी के बीच भाजपा ने दिल्ली सरकार और सिसोदिया पर बड़े आरोप लगाए हैं। भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा है कि शराब माफियाओं के तार तेलंगाना से भी जुड़े हुए हैं। वहीं भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि तीसरा चोर भी पकड़ा जाएगा।

दूसरी ओर पूर्व विधायक और केजरीवाल के पुराने साथी रहे भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा, ‘सत्येंद्र जैन का करप्शन पकड़ा जा चुका है, सिसोदिया के घोटाले अब जनता के सामने आ रहे हैं। शराब के ठेकों के नाम पर करोड़ों रुपये की लूट का मामला सिर्फ़ शुरुआत है। केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई जारी है, दिल्ली को लूटने वालों को जेल जाना ही पड़ेगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं पिछले पांच साल से कह रहा हूं कि सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल तीनों भ्रष्टाचार में जेल जाएंगे। दो विकेट गिर चुके और तीसरा चोर भी जल्दी पकड़ा जाएगा।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.