ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बयान दर्ज कराने के लिए रणवीर सिंह ने मांगा 2 हफ्ते का समय

एक मैगजीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था। इतना ही नहीं इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। वहीं, अब इस मामले पर एक नई अपडेट सामने आई है।  हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक इस सिलसिले में अभिनेता रणवीर सिंह ने बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस से समय की मांग की है।

हाल ही में मुंबई पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि चेंबूर पुलिस स्टेशन ने अभिनेता रणवीर सिंह को कल यानी 22 अगस्त को पेश होने के लिए तलब किया था। हालांकि, इस सिलसिले में अभिनेता ने पेश होने के लिए मांगा दो हफ्ते का समय मांगा है। इसलिए अब चेंबूर पुलिस नई तारीख तय कर अभिनेता को ताजा समन भेजेगी।

दरअसल, न्यूड फोटोशूट मामले में चेंबुर पुलिस, बीते दिनों रणवीर सिंह को नोटिस देने उनके घर पहुंची थीं। पुलिस को 16 अगस्त तक यह नोटिस सौंपना था, लेकिन एक्टर मुंबई से बाहर गए हुए थे। ऐसे में घर पर न होने की वजह से पुलिस बिना नोटिस दिए ही वापस लौट आई थी। नोटिस में लिखा था कि रणवीर सिंह को 22 अगस्त को चेंबुर पुलिस में पेशी देनी होगी। बता दें कि रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.