मायना के दोनों युवक नहाने गए थे नहर पर, पानी के तेज बहाव में संभल नहीं पाए
रोहतक: नहर का प्रतिकात्मक फोटोहरियाणा के रोहतक से होकर गुजर रही JLN नहर में दो युवक डूब गए। जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस व ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। फिलहाल दोनों युवकों की तलाश जारी है। अभी तक दोनों युवक नहीं मिल पाए हैं। हर कोई नहर में दोनों युवकों की तलाश करने में जुटा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार गांव मायना निवासी राहुल व हिमांशु JLN नहर में नहाने के लिए आए थे। दोनों की उम्र भी करीब 23-24 वर्ष बताई जा रही है। दोनों एक साथ JLN नहर में नहाने के लिए उतर गए। वहीं तेज बहाव होने के कारण पानी के साथ बह गए। जब तक वे संभल पाते उससे पहले पानी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहा ले गया।जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो ग्रामीण भी दौड़ पड़े। घटनास्थल पर काफी लोग एकत्रित हो गए। वहीं दोनों युवकों की तलाश आरंभ कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। गोताखोर दोनों युवकों को तलाशने में जुटी हुई है। ग्रामीण भी अपने स्तर पर युवकों की तलाश करने का प्रयास कर रहे हैं। हर कोई यह चाह रहा है किसी तरह से दोनों युवकों को तलाश किया जा सके।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.