पेड़ पर फंदा डालकर झूल गया, लोगों ने उतार लिया, फिर भी नहीं बची जान
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीवी के मायके जाने से दुखी युवक पहले तो शराबी बना। अब उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने घर के पास में ही एक पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। उसे पास के लोगों ने फंदे से उतार भी लिया था। इसके बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, कनबेरी निवासी वचन दास(30) की शादी 10 साल पहले एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सब ठीक था। मगर बाद में दोनों के बीच नहीं बनी और उसकी पत्नी मायके चले गई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि उसकी पत्नी का किसी और से प्रेम संबंध था। इसके बाद से युवक शराबी हो गया था। हमेशा दुखी रहता था। बताया गया कि गुरुवार शाम को भी वह शराब पीकर घर पहुंचा था। इसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठाया है।वचनदास।वचनदास अपना खर्चा चलाने के लिए किसी दुकान में काम करता था। गुरुवार की शाम को वह घर में आया। इसके बाद घर से निकला और पास में लगे एक पेड़ पर फांसी लगा ली। उसे देखकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे वहां से तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को भी इस घटनाक्रम की सूचना दी गई थी। अब शुक्रवार को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आ सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.