SYL नहर पर वीडियो जारी कर पंजाबी सिंगर का ‘पाणी छड्डो, तुपका नीं दिंदे’ गीत लगाया
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद में अब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गीत भी यूज होने लगा है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें सुखबीर ने कहा कि SYL नहर पंजाब की धरती से नहीं निकल सकती। यह शिरोमणि अकाली दल का ऐलान है, चाहे हमारी जान ही क्यों न चली जाए। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला का SYL गाना ‘पाणी छड्डो, तुपका नीं दिंदे’ चलने लगता है।मूसेवाला के कत्ल के बाद रिलीज हुआ, अब बैनसिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद SYL गाना रिलीज हुआ था। जिसमें मूसेवाला ने SYL नहर बनाने वाले अफसरों का कत्ल करने वालों का भी जिक्र किया था। हालांकि बाद में इसे भारत में यूट्यूब पर बैन कर दिया गया। गीत पर किसको एतराज था?, इसको लेकर पंजाब, हरियाणा और केंद्र सरकार ने जानकारी होने से इनकार किया है।सुखबीर बोले- SYL पर मीटिंग न करें मानसुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को कहा कि वह SYL नहर पर हरियाणा के सीएम के साथ मीटिंग न करें। पंजाब से एक बूंद पानी भी हरियाणा को नहीं देने देंगे। सुखबीर ने कहा कि साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल मान को हिसार ले गए। जहां हरियाणा के साथ मीटिंग को लेकर सीएम ने हामी भरी।हरियाणा पहुंचे CM मान और अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को हल निकालने को कहा।मान-केजरीवाल ने कहा- केंद्र हल निकालेसीएम भगवंत मान और AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल 2 दिन हरियाणा में रहे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि केंद्र SYL नहर का हल निकाले। पंजाब और हरियाणा के बीच लड़ाई न करवाए। सीएम भगवंत मान ने भी कहा कि केंद्र को इसका हल निकालना चाहिए। वह SYL नहर पर हरियाणा के सीएम से मीटिंग के लिए तैयार हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.