ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गया समाचार: जीविका दीदी ने सीखा नर्सरी में पौधों की देखभाल का तरीका, जल्‍द खुलेगी ‘दीदी की नर्सरी’

गया। जिले की 13 जीविका दीदियों को वन विभाग के माडऩपुर खटकाचक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रम में ले जाया गया। वन विभाग के अधिकारियों से पौधशाला सृजन की बारीकियां जानीं। दीदियों ने प्रशिक्षण के दौरान नर्सरी के लिए बेड तैयार करना, बीज एवं पौधे का रख रखाव, बीजों का शोधन आदि विषयों पर जानकारी ली। जीविका दीदियों को वन विभाग के सहयोग से प्रशिक्षण दिला ‘दीदी की नर्सरी’ के लिए प्रेरित किया जाता है। इन दीदियों एवं वन विभाग के बीच पौधशाला सृजन के लिए करार के आधार पर प्रशिक्षण दिलाया गया है। डुमरिया, आमस , शेरघाटी, गुरुआ, वजीरगंज, फतेहपर, टनकुप्पा, परैया, गुरुआ, आदि प्रखंडों से आई दीदियों ने इसमें भाग लिया। प्रशिक्षण में रेंजर उदय नारायण शुक्ला ने दीदियों को वन के महत्त्व के विषय में बताया। मौके पर जीविका जिला से प्रबंधक सामाजिक विकास राजेश कुमार, युवा पियूष रंजन, प्रखंड नोडल एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बीएड प्रशिक्षणार्थियों का अभ्यास शिक्षण सत्र का हुआ समापन

जासं, बोधगया: मगध विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग के बीएड सत्र 2019-21 के प्रशिक्षणार्थियों का अभ्यास शिक्षण सत्र गुरुवार को संपन्न हो गया। समापन सत्र प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित था। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजाराम ने की। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर परवेज अख्तर मुख्य अतिथि व अशफाक अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल थे। अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। अख्तर ने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं से कहा कि आप सभी सरकार द्वारा लागू शिक्षा के विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर मेहनत करके एक अच्छा शिक्षक बने। क्योंकि दुनिया में शिक्षक से बड़ा बलवान व देश का निर्माता कोई नहीं होता है। आप सभी को लक्ष्य निर्धारित करना और किसी कीमत पर पढ़ाई उस वक्त तक करना है, जब तक लक्ष्य पूरा न हो जाए। अहमद ने सभी का मनोबल बढ़ाया, जिज्ञासा पैदा किया और उत्साह के साथ आगे की पूरी पढ़ाई पूरा करने पर बल दिया। शिक्षक मुकेश व उपमा ने प्रशिक्षणार्थियों के आचरण, व्यवहार, समय की पाबंदी की प्रशंसा किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.