ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भागलपुर के जिस मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी ने की थी धुआंधार बैटिंग, वहां अब 1 करोड़ की लागत से बनेगा स्‍टेडियम

जगदीशपुर। प्रखंड में जगदीशपुर मुख्य बाजार से सटे लोक नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर के क्रीड़ा मैदान के दिन बहुरने वाले हैं। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम की ओर से एक करोड़ एक लाख रुपये की लागत से मैदान में फुटबाल स्टेडियम का निर्माण होगा। खास बात यह है कि इस मैदान पर कभी रांची टीम की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धौनी बैटिंग कर चुके हैं।

मैदान में फुटबाल स्टेडियम निर्माण के लिए ठेका दिया जा चुका है। टेंडर के अनुसार मैदान के चारों ओर चाहरदिवारी का निर्माण, दर्शकों को बैठने के लिए सीढ़ीनुमा स्टेडियम और खिलाडिय़ों के लिए दो प्रसाधन कक्ष का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को काम शुरू करने से पहले भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के लिए जमीन दान करने वाले दाता परिवार के गोपीनाथ मंडल, प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार भारती, निविदादाता मितेश कुमार ने फीता काटकर कार्य का प्रारंभ किया। वहीं, भूमि पूजन पंडित प्रहलाद झा ने विधि विधान के साथ संपन्न कराया।

मालूम हो कि इस मैदान पर सद्भावना मैच का आयोजन कराया जा चुका है, जिसमें लोगों की मानें तो एमएस धौनी भी रांची टीम से खेलने आए थे। इसके अलावा चुनाव का समय हो या अन्य कोई कार्यक्रम देश और राज्यों के बड़े नेताओं की उडऩखटोला भी इसी मैदान से उड़ान भर चुका है। इसके बावजूद कुछ वर्षों से मैदान की स्थित बहुत ही खराब हो गई थी, जहां लोग पूर्व में सुबह सैर करते थे, तो आस-पास के दर्जनों बच्चें खेलों में मस्त रहते थे

लेकिन मैदान की स्थिति खराब होने और चारों दिशाओं से पानी जमा होने के वजह से अब केवल जानवर ही नजर आते हैं। मैदान में स्टेडिमय बनने की शुरुआत होने की सूचना पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। इस अवसर पर सुनील कुमार, कैप्टन गौरव, चंद्रशेखर पोद्दार, प्रवीण कुमार ङ्क्षसह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.