ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अखिलेश का चुनावी वादा- सरकार बनी तो पुरानी पेंशन करेंगे लागू, कैशलेस होगा इलाज

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा चुनावी वादा किया है। अखिलेश यादव ने यूपी में पुरानी पेंशन (2005 के पहले की व्‍यवस्‍था के तहत) लागू करने का ऐलान किया। इसके साथ ही अखिलेश ने कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा और यश भारती सम्‍मान दोबारा शुरू करने का भी ऐलान किया।

अखिलेश ने कहा कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके घर के पास तैनाती दी जाएगी। यश भारती के साथ ही नगर भारती सम्‍मान की भी शुरुआत की जाएगी। नगर भारती सम्मान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया जाएगा। कर्मचारियों की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए योजनाएं लाएंगे। उन्‍होंने भाजपा पर आरक्षण खत्म करने की साजिश के तहत आउटसोर्सिंग को बढ़ावा देने की साजिश का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने 300 यूनिट के फ्री बिजली के सपा के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि उनकी पार्टी खुशहाली की राजनीति कर रही है। खुशहाली के लिए लोग उनकी सरकार बनाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.