ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद इंदौर में 45 मिनट के अंतराल में 2 हत्या, उठे सवाल

इंदौर: अपराध पर काबू पाने के लिए भोपाल और इंदौर में जहां शाम में ही कमिश्नर प्रणाली लागू की थी लेकिन उसके बाद देर रात 45 मिनट के भीतर ही इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो हत्याओं के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर में जहां एक और पुलिस अपराध रोकने के लिए शहर के गुंडे बदमाशों को थाने बुलाकर अपराध ना करने की शपथ दिलवाकर उनसे बांड ओवर भरवा रही तो वही दूसरी और इंदौर के दो थाना क्षेत्र में महज 45 मिनिट में दो सनसनी खेज हत्याओं के मामले सामने आने के बाद इंदौर पुलिस बैकफुट पर नजर आ रही है।
पहला मामला खुडैल थाना क्षेत्र के ग्राम टिल्लोर खुर्द गांव का है जहां पत्नी को ससुराल लेने पहुंचे पति मुकेश को ससुर ने बेटी को ले जाने से इंकार कर दिया। इसी बात से गुस्सा हुए मुकेश का ससुर से विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मुकेश ने धारदार चाकू से अपने ही ससुर को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।

वही दूसरा मामला पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के गौतमपुरा कॉलोनी का है। यहां रहने वाले आकाश मराठा नामक युवक की देर रात बदमाशों ने पत्थरों से कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक आकाश मराठा पर भी पूर्व में कई मामले दर्ज है। संभवत पुरानी रंजिश के चलते आकाश की हत्या की वजह सामने आ रही है।

दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है। गुरुवार शाम को ही इंदौर में कमिश्नर प्रणाली लागू की थी लेकिन उसके बाद शहर में देर रात 45 मिनट के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो हत्याओं के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.