ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जहरीली शराब, बढ़ते हत्या तथा दुष्कर्म एवं व्यवसायियों की सुरक्षा हेतु जाप ने दिया धरना बिहार मे अपराधी बेलगाम हो गए हैं:- पप्पू यादव

जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में नेतृत्व में जहरीली शराब, बढ़ते हत्या तथा दुष्कर्म एवं व्यवसायियों की सुरक्षा हेतु जाप द्वारा गर्दनीबाग धरनास्थल पर धरना दिया गया। जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव पप्पू यादव ने कहा कि सूबे में जहरीली शराब से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और पूरे मामले में कार्रवाई के नाम पर सरकार की तरफ से खानापूर्ति की जाती हैं। शराब के खेल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बड़े नेता शामिल हैं। इस मामले में सभी पक्षों के विधायक, सांसद, जिला परिषद अध्यक्ष, मुखिया, सरपंच की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। और इनके सम्पति की जांच होनी चाहिए, बिहार के नेता और अधिकारी शराब का सेवन करते है और शराब माफियाओं को संरक्षण देते हम बिहार सरकार से मांग करते है कि अपराधियों पर कठोर से कठोर कार्यवाई करते है, पटना जिला अध्यक्ष सचिदानन्द यादव के नेतृत्व में आयोजित इस धरने को प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, राष्ट्रीय महासचिव भाई दिनेश, जाप महिला प्रकोष्ठा की राष्ट्रीय अध्यक्षा रानी चौबे को सम्बोधित किया।

जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है। हर तरफ अपराधियों का तांडव है, अपराधी गवाहों को धमका कर अपना मुकदमा खत्म करा ले रहा हैं। जाप अपराधियों को सजा दिलाने के लिए आगे भी लड़ाई लड़ती रहेगी। बिहार में अपराधी, शराब माफिया और भू-माफिया का राज है। व्यपारी से लेकर आमलोग डरे हुए हैं, पटना में स्वर्ण व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है, प्रदेश की बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, हम बिहार सरकार से मांग करते है कि सरकार अपराधियों पर कठोर से कठोर कार्यवाई करें, जाप प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आज पार्टी के द्वारा सभी जिलों में जहरीली शराब और बढ़ते अपराध की खिलाफ धरना दिया गया हैं। हम बिहार वासियों की सुरक्षा को लेकर आगे भी आंदोलन करते रहेंगे,
पटना जिला अध्यक्ष सचिदानन्द यादव के नेतृत्व में आयोजित इस धरने को प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, राष्ट्रीय महासचिव भाई दिनेश, जाप महिला प्रकोष्ठा की राष्ट्रीय अध्यक्षा रानी चौबे को सम्बोधित किया, मौके पर नवल किशोर यादव, राजू दानवीर, गौरीशंकर, संजय सिंह, आदि मेहता, मनीष यादव, दीपांकर, बबलू यादव, जितेंद्र यादव, बबन यादव,विकासबंसी, नीतीश सिंह, निशिकांत नीरज,ललन सिंह,शकील अहमद,आलोक कुमार सिन्हा, शंकर पटेल, इमरान अहमद, पुरुषोत्तम कुमार, शशांक मोनू,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.