ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर फहराया तिरंगा, प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

पटना: पूरा देश आज गणतंत्र दिवस मना रहा है। 73वें गणतंत्र दिवस पर आज पूरे भारत में खुशी और जोश की लहर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास एक अन्ने मार्ग पर झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर सीएम सचिवालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।झंडोत्तोलन के दौरान कोरोना संक्रमण की गाइडलाइंस का पालन किया गया। मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार हर साल स्कूली बच्चियों को विशेष रूप से झंडोत्तोलन के अवसर पर बुलाते थे और उन्हें जलेबी भी अपने हाथों से खिलाते थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 2 साल से स्कूली छात्राओं को नहीं बुलाया गया।मुख्यमंत्री 26 जनवरी और 15 अगस्त को दलित बस्तियों में भी जाते हैं और सबसे बुजुर्ग व्यक्ति से झंडोत्तोलन करवाते हैं, लेकिन कोरोना के कारण मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम भी स्थगित है।गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन के मौके पर नीतीश कैबिनेट के कई मंत्री व विधायकों सहित सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.