ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छोटी बहन की शादी के लिए बुलंदशहर से आई थी अलीगढ़, पुराना मथुरा बाईपास पर हुआ हादसा

अलीगढ़; रोरावर थाना क्षेत्र में पुराना मथुरा बाईपास पर हुए हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने भाई के साथ बाइक पर मायके जा रही महिला को बालू के ट्रैक्टर ने रौंद दिया। बालू भरे ट्रैक्टर के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर भाई को भी गंभीर चोंटें आई हैं।महिला अपने बेटे को लेकर अपने भाई के साथ बुलंदशहर से अलीगढ़ स्थित अपने मायके आ रही थी। इसी दौरान रोरावर थाना क्षेत्र के पुराना मथुरा बाईपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रक का पिछला हिस्सा बाइक से टकरा गया। ट्रक से टकराने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गर्इ और पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को रौंद दिया।परिजनों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कर दिया।3 दिसंबर को होनी है छोटी बहन की शादीगोंडा थाना क्षेत्र निवासी आकाश की बहन शांति की 3 दिसंबर को शादी है। छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह अपनी बड़ी बहन को ससुराल से लेने के लिए गया था। आकाश की बड़ी बहन मधु का ससुराल बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव ईशनपुर में है।आकाश अपनी बहन को ससुराल से लेने गया था। जिसके बाद वह मंगलवार को बहन मधु और भांजे अनुराग को बाइक पर लेकर अलीगढ़ आ रहा था। इसी दौरान पुराना मथुरा बाईपास के पास यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।पोस्टमार्टम में हुआ जमकर हंगामाघटना की जानकारी मिलने पर महिला के ससुराल और मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम पहुंच गए और आरोपी ट्रक व ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद शव को उठाने से भी इनकार कर दिया और जमकर हंगामा किया।हंगामे की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों को समझाया। लेकिन सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। महिला के परिवार में उसके पति कंछी लाल के साथ दो बेटे अनुराग और रोहित हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने साथ ले गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.