ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सहेली को दतिया ले जाकर पति, दोस्तों को सौंप दिया था, कई बार हुआ गैंगरेप

ग्वालियर: उपनगर मुरार की है घटनासहेली को घुमाने के लिए दतिया ले जाकर पति व दोस्त से गैंगरेप कराने वाली शातिर महिला को मुरार थाना पुलिस ने पकड़ा है। 9 महीने से पुलिस को चकमा दे रही थी। पुलिस पिछले आठ दिन से दतिया में डेरा डाले हुए थी। पुलिस ने जब महिला के घर दबिश दी तो वह वहां से भागकर पिता के घर पहुंच गई।पुलिस पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी महिला को लेकर ग्वालियर आ गई है और पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले पुलिस महिला के पति राज व दोस्त गौरव उपाध्याय को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।शहर के मुरार थाना TI शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि सूचना मिली थी कि 9 महीने से पुलिस को चकमा दे रही गैंगरेप के मामले में सहयोगी आरोपी मोहिनी परिहार अपने घर दतिया आई है। इसका पता चलते ही सब इंस्पेक्टर केके पाराशर व महिला आरक्षक यासमीन को आरोपी को दबोचने के लिए दतिया पहुंचाया गया। यहां पर पुलिस के आने का पता चलते ही मोहिनी भाग निकली और पुलिस भी उसके पीछे लग गई। मोहिनी अपने पिता के घर ग्वालियर पिंटो पार्क आकर छिप गई। पुलिस भी उसे तलाशते हुए पुलिस पहुंच गई और उसे दबोच लिया।यह था मामलाशहर के गौतम नगर निवासी 20 वर्षीय युवती को दिसम्बर 2021 में उसकी सहेली मोहनी परिहार नौकरी का झांसा देकर अपने साथ दतिया ले गई थी। इसके बाद उसे झांसी में एक कमरे में ठहराया था। वहां जान से मारने की धमकी देकर मोहिनी के पति राज ने उससे शादी कर उसके साथ गलत काम किया। कुछ दिन दतिया में अपने घर रखा था और बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर आरोपी उसे लेकर दिल्ली गया और यहां पर उसने व उसके दोस्त गौरव उपाध्याय ने उसके साथ गलत काम किया था। दो महीने तक प्रताड़ना व बार-बार गैंगरेप झेलने के बाद एक दिन मौका पाकर वह भाग आई। यहां ग्वालियर आकर मुरार थाना में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.