ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में नही है कोरोना, लेकिन सतर्क रहें सुरक्षित रहें : नीतीश कुमार

पटना : कोरोना को लेकर बिहार सरकार पूरी तरह से गम्भीर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। कोरोना से बचाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि हमलोगों के यहां कोरोना के सक्रिय मामले शून्य पर पहुंच गए हैं। जब से कोरोना शुरू हुआ है। हमलोग कोरोना की लगातार जांच करा रहे हैं। हमलोग शुरू से ही अलर्ट रहे हैं। कोरोना जांच और टीकाकरण दोनों कराते रहे हैं। यहां मरीजों के इलाज का भी प्रबंध है। प्रतिदिन लगभग 45-50 हजार लोगों का यहां कोरोना जांच किया जा रहा है, इसके अलावे लगभग 5-6 हजार टीकाकरण भी किया जा रहा है।नीतीश कुमार ने कहा कि जानकारी मिल ही रही है कि दूसरी जगहों पर कोरोना के फिर से कुछ मामले सामने आए हैं। केंद्र सरकार भी कोरोना को लेकर सभी को अलर्ट कर रही है। हम सभी को कोरोना को लेकर अलर्ट रहना है। हमलोगों ने कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि एक-एक चीज पर नजर रखें। बाहर से जो आ रहे हैं उनकी जांच कराएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.