ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चाचा ने भतीजी को मारी गोली : पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

पटना : पटना सिटी के दीदारगंज स्थित चेकपोस्ट इलाके में रविवार को चाचा ने अपनी ही भतीजी को गोली मार दी। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने लड़की को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, सूचना मिलते ही दीदारगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारे चाचा को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसे जमीन बंटवारा का मामला बता रही है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दीदारगंज चेक पोस्ट के नजदीक सकलदेव राय और सुरेंद्र राय दो परिवार के बीच आपसी जमीन बंटवारा को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी क्रम में सुरेंद्र राय ने अपनी भतीजी गुड़िया कुमारी (18) को गोली मार दी।इसी क्रम में चाचा सुरेंद्र राय घटना को अंजाम देकर भागने की कोशिश करने लगा। इस बीच परिवार के लोगों ने चाचा को पकड़ लिया और इसकी सूचना दीदारगंज थाने को दी। सूचना मिलते ही दीदारगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे चाचा को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

पुलिस ने सुरेंद्र राय के पास से दो देसी कट्टा छह गोली एक मैगजीन एक खोखा बरामद किया है। दीदारगंज थाना के सब इंस्पेक्टर अनुज पाठक ने बताया कि दो भाइयों के बीच जमीन बंटवारा को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था जो रविवार को हिंसक रूप ले लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.