ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोतिहारी हादसा : ब्लास्ट में चिमनी मालिक के बाद भाई की मौत, अब तक 10 की गयी जान

मोतिहारी। चिमनी ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 10 पहुंच गई है। सोमवार सुबह पटना एम्स में भर्ती अब्दुल हक की भी मौत हो गई। चिमनी ब्लास्ट में अब्दुल बुरी तरह जख्मी हुआ था। मृतक अब्दुल चिमनी मालिक नुरुल हक का भाई है। बीते रविवार को चिमनी मालिक नुरुल हक की भी मौत हो गई थी। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया है। इससे पहले आठ लोगों की मौत की सूचना थी। चिमनी मालिक और उसके भाई की मौत से कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे पहले हादसे में रामगढ़ प्रखंड के तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। जिनकी पहचान प्रखंड के नरीरगिर गांव में 15 वर्षीय मो. साजिद, 30 वर्षीय अनिल बैठा और मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई थी। जबकि बीते शनिवार मोतिहारी अस्पताल में भर्ती एक मजदूर की मौत होने की पुष्टि हुई थी। इस तरह अब तक हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.