ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आम आवाम के हित में पदाधिकारी राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी लायें- आलोक कुमार मेहता

महागठबंधन खेल और खिलाड़ीयों को हर स्तर पर प्रोत्साहित करेगी – जितेंद्र कुमार राय

 

पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारोंनुरूप सुनवाई हुई। जिसमें राजस्व, भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता और कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने सुनवाई करते हुए प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में संबंधित विभाग एवं विभिन्न जिला के पदाधिकारियों को कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि बिहार के राजस्व अधिकारियों को आम जनता के हित में राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी लाने की अपील की। और आगे कहा कि बिहार के आम-आवाम जमीन -जायदाद का बंटवारा पंचायत कोर्ट और 100 रुपये के स्टांप पेपर पर रजिस्ट्री ऑफिस जाकर बंटवारे का कार्य समय पर पूरा करा लें, जिससे दाखिल खारिज जल्द से जल्द हो सके। जिससे भू-अर्जन के बाद मुआवजा का भुगतान भी आसानी से हो जाए। इन्होंने कहा कि जमीन-विवादों की वजह से आपसी टकराव को समाप्त करने के लिए पदाधिकारियों और आम जनता से सहयोग की भी अपील की। वहीं इस अवसर पर मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि जो खिलाड़ी ऑल इंडिया खेल कर आए हुए हैं उन्हें इंटर यूनिवर्सिटी खेल में भाग लेने की अनुमति मिलनी चाहिए, इस संबंध में पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति से खेल और खिलाडि़यों के हित में इन सभी को इंटर यूनिवर्सिटी खेल में भाग लेने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। इन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार खेल और खिलाडि़यों के प्रोत्साहन के लिए लगातार कार्यरत है। प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आज करीब 60 लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रतिवेदन मंत्री द्वय के समक्ष रखा। जिसे दोनो मंत्री ने सुनकर कार्रवाई की। और आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभाग और जिला के अधिकारियों को दिये। वहीं इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार राम, निर्भय कुमार अंबेडकर सहित अफरोज आलम, मुकुंद सिंह एवं मनोज यादव ने सुनवाई कार्यक्रम में सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.