जदयू के युवा नेता निरंजन केशव प्रिंस ने किया कम्बलों का वितरण
जहानाबाद। जदयू के युवा नेता निरंजन केशव प्रिंस के ने पुनः नगर परिषद जहानाबाद के वार्ड नंबर 13 शेखालामचक के जरूरतमंद परिवार के बीच 300 कम्बलों का वितरण किया। प्रिंस ने वहां निवास कर रहे सैंकड़ो जरूरतमंद परिवार के बीच कंबल का वितरण किया और कहा कि जरूरतमंद के सेवा ही परमात्मा की सच्ची सेवा है। समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए आम लोगों को भी उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति इसी प्रकार जागरूक किया जा सकता है। इसे मानव सहजता से अपने जीवन में अंगीकार कर सकता है। शेखालामचक के सैंकड़ों असहाय एवं ग़रीबो ने प्रिंस के इस सेवा भाव का सम्मान करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। जब भी हमलोगो को कुछ भी जरूरत होती है तो प्रिंस एक सूचना पर मदद के लिए तैयार हो जाते हैं। युवा नेता ने संभावना व्यक्त की है कि नगर पंचायत काको के पश्चिमी पंचायत के मल्लिक टोला के समीप अमन पार्क के समीप किया जायेगा।