ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नीतीश कुमार की भाजपा से दुश्मनी हो सकती है, लेकिन बिहार से बदला न लें : डॉ संजय जायसवाल

समाधान यात्रा में दरभंगा पहुंचे सीएम नीतीश ने एम्स को लेकर किया व्यवधान : डॉ संजय जायसवाल

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दरभंगा में बनने वाले एम्स को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अपनी समाधान यात्रा के क्रम में दरभंगा पहुंचे नीतीश ने एक बार फिर से एम्स को लेकर व्यवधान पैदा कर दिया।

पटना प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज परिसर में एम्स बनने को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थी। तब हमने उनसे कई बार एम्स के लिए अलग से जमीन देने का अनुरोध किया था, हमने यह भी कहा था कि यदि दरभंगा में दो-दो बड़े अस्पताल हो जायेंगे तो क्या नुकसान है। लेकिन नीतीश जी दरभंगा मेडिकल कॉलेज परिसर में एम्स बनाने पर डटे रहे।

यहां तक कि राजस्व और भूमि सुधार विभाग के प्रस्ताव दरभंगा जिलान्तर्गत दरभंगा सदर अंचल के वार्ड नं0-28 की 34.4072 हेक्टेयर, वार्ड नं0-29 की 22.6367 हेक्टेयर तथा वार्ड न0-30 की 13.7197 हेक्टेयर अर्थात कुल रकबा – 70.7636 हेक्टेयर या 174.8600 एकड़ भूमि तथा बहादुरपुर अंचल के मौजा- बलभद्रपुर, थाना नं0-534 की रकबा 25.1600 एकड़ भूमि सम्पूर्ण रकबा का योग 200.02 एकड़ भूमि सभी संरचना सहित ( दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय के लिए अर्जित है), एम्स स्वरूप संस्थान की स्थापना के लिए भारत सरकार को निःशुल्क हस्तान्तरण की मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

अब मुख्यमंत्री एक बार फिर से एम्स के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज से बाहर जमीन देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इसके लिए तिथि नहीं बताई है।

जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार नही चाहते है कि दरभंगा में जल्दी एम्स का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि छह साल हो गए लेकिन जमीन के कारण एम्स का निर्माण नही हो पाया, जबकि इसी समय का भठिंडा, विलासपुर, शांभा, गुवाहाटी का एम्स लगभग बन कर तैयार हो गया।

उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स के लिए पैसा रिलीज किए दो साल गुजर चुके हैं।

डॉ जायसवाल ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरित मानस को दिए गए बयान पर भी राजद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जिस तरह उनके बयान के साथ खड़े हैं, उससे साफ है कि यह बयान शिक्षा मंत्री के मुंह से अचानक नहीं निकला है बल्कि हिंदुओं का अपमान करना राजद के एजेंडे में शामिल है।

उन्होंने कहा कि मां सीता की जन्मस्थली से भगवान श्री राम का अपमान बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने यह भी साफ़ कर दिया कि भाजपा शिक्षा मंत्री के बयान पर राजनीति नहीं करना चाहती थी, लेकिन राजद के अध्यक्ष ने यह साबित कर दिया कि बिहार में जिस तरह मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और हिंदुओं का अपमान किया जा रहा वह राजद का एजेंडा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के बयान के खिलाफ भाजयुमो पर सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षा मंत्री का पुतला जलाकर विरोध करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.