ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किसी भी धार्मिक ग्रंथ के बारे में कुछ गलत नहीं बोलना चाहिए : अशोक चौधरी

श्री रामचरित मानस सभी जातियों एवं धर्मों का सम्मान करने वाला ग्रंथ है

पटना। सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू के प्रदेश कार्यालय में होने वाले कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम में शुक्रवार को भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी तथा विज्ञानं एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह सम्मिलित हुए और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने एक सवाल के जवाब में कहा की श्री रामचरित मानस सभी जातियों एवं धर्मों का सम्मान करने वाला ग्रंथ है। उसमें सभी को आदर सम्मान दिया गया है। शबरी और केवट इसके एक बड़े उदाहरण है, हम में से किसी को किसी भी धार्मिक ग्रंथ के बारे में कुछ भी गलत नहीं बोलना चाहिए। हमारे मुख्यमंत्री भी विगत 17 वर्षों से बगैर किसी भेद-भाव के सभी वर्ग और जाति के लिए न्याय के साथ विकास कर रहे हैं।
राजद नेता पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह, विधायक विजय कुमार मण्डल और फिर मानव संसाधन मंत्री चंद्रशेखर द्वारा दिए गए बयानों के संदर्भ में महागठबंधन के अंदर सबकुछ ठीक रहने संबंधी एक सवाल के जवाब में मंत्री चौधरी ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से कोई गलत बात कहता हूँ या गलत काम करता हूँ तो उसकी जिम्मेवारी माननीय मुख्यमंत्री की नहीं हो सकती। वैसे भी उनकी बयानों का समर्थन उनकी पार्टी ने नहीं किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.