ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन जागरूकता कार्यक्रमों के साथ चला वाहन जांच अभियान

नियमों के उल्लंघन में कई वाहन चालकों का कटा चालान

पटना। सड़क सुरक्षा सप्ताह- 2023 के तीसरे दिन राजधानी पटना सहित राज्यभर में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों यथा कॉलेजों में वाद-विवाद, स्लोगन, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता, के साथ एनएस/एसएच पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 1340 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप का अधिष्ठापन कराया गया। सड़क सुरक्षा के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। वहीं राज्य परिवहन आयुक्त श्रीमती सीमा त्रिपाठी ने बताया कि कोहरे के दौरान सुरक्षित वाहन परिचालन के उद्देश्य से वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप का लगा होना आवश्यक है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरुकता कार्यक्रमों के साथ हर दिन अलग-अलग मोटर वाहन अधिनियमों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को राजधानी पटना में स्कूली छात्राओं द्वारा जागरुकता मार्च निकाला गया। हाथों में सड़क सुरक्षा जागरुकता से संबंधित तख्ती लेकर सड़क पर पैदल मार्च करते हुए लोगों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हेलमेट, हेलमेट बकल और हेलमेट बिक्रय केंद्रों की जांच की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.