ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुष्ठ आश्रम में लगाया गया निशुल्क जांच शिविर

सेवा भारती एवं एनएमओ के तत्वावधान में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 100 मरीजों की हुई जांच

खगौल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक शाखा सेवा भारती के तत्वावधान में खगौल लख स्थित कुष्ठ आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया। संघ के दानापुर जिला सह कार्यवाह अविनाश कुमार ने बताया कि आज पूरे बिहार में लगभग 400 स्थानों पर एनएमओ और सेवा भारती के द्वारा सेवा बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन एनएमओ और सेवा भारती के द्वारा वर्ष में कई बार किया जाता है।

शिविर में एम्स के डॉ मोहित भारद्वाज,डॉ मयंक, डॉ आस्था, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, डॉ निखिल,बिहटा इएस‌आई हास्पीटल से डॉ रौशन, डॉ अजीत सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी की मौजूदगी में कुष्ठ रोगियों का जांच किया गया। इस दौरान कुष्ठ रोगियों का बीपी, शुगर जांच, ऑर्थो, श्वास, बुखार, सर्दी-जुखाम आदि कई बीमारियों से संबंधित शिकायत का जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम की व्यवस्था प्रमुख राष्ट्र सेविका समिति की सेविका श्रीमती संगीता सिन्हा ने बताया कि मकर संक्रांति त्यौहार के शुभ अवसर पर खगौल नगर के कुष्ठ आश्रम में संघ के आनुषांगिक शाखा सेवा भारती और एन.एम.ओ की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।समरसता का संदेश देते हुए सभी कुष्ठ रोगी डॉक्टर और स्वयं सेवकों के साथ दही चूड़ा और तिलकुट भोजन कर त्योहार का आनंद लिया गया।
मौके पर आशुतोष श्रीवास्तव,ऋषिराज,मंजू गुप्ता नीलम गुप्ता, चंदू प्रिंस, अनिल,ब‌ऊवा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.