युवा ही है भारत के भग्यविधाता
खुसरूपुर। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केन्द्र पटना के तत्वावधान में प्रेम यूथ फाउंडेशन के सहयोग से राष्टीय युवा दिवस सप्ताह समारोह के अंतर्गत राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के विषय पर सेमिनार का आयोजन गोविंदपुर में किया गया । सेमिनार को सम्बोधित करते हुये फाउंडेशन के संस्थापक गाँधीवादी प्रेम जी ने कहा कि युवा ही है भारत के भग्यविधाता । उन्होंने युवाओं से अपील किया की जात पात और धर्म के भावना से ऊपर उठकर राष्ट्र हित के लिए काम करे । नशा मुक्ति के लिए जनआंदोलन चलाना होगा । मौके पर राजीव कुमार, विकास कुमार, रौशन कुमार,गोपी कुमार ने भी अपना विचार प्रकट किया ।