ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मकर सक्रांति के साथ-साथ जन्मोत्सव समारोह संपन्न

पटना। स्थानीय कंकड़बाग कॉलोनी स्थित एम एन पी आर्ट एकेडमी सभागार में मकर संक्रांति के साथ-साथ पत्रकार आकाश कुमार का जन्म उत्सव समारोह भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कला सांस्कृतिक पुरुष विश्वमोहन चौधरी “संत” ने पत्रकार आकाश को दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित होने के लिए और हर वर्ग के समस्याओं को सुनकर उसके निवारण के लिए आवाज बुलंद करने एवं समाधान करने हेतु पत्रकारिता धर्म का पालन करने हेतु आह्वान किया।
इस अवसर पर एम एन पी आर्ट एकेडमी के प्रबंध निदेशक नीरज सिन्हा ने कहा कि आकाश जी जिस तरह अपने लेखन और न्यूज़ चैनल के माध्यम से लोगों के समस्याओं का समाधान करते हैं, बड़ा ही काबिले तारीफ है। उन्होंने हर वर्ग की समस्याओं को सुनकर उसका अपने न्यूज़ के माध्यम से समाधान करवाते हैं। साथी हर वर्ग के लोगों की सेवा में संलग्न रहते हैं।
न्यूज़ हेड लाइन के निदेशक सत्यजीत मिश्रा ने जन्मोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आकाश जी कम उम्र में जिस तरह से पत्रकार को अपनाया है वह प्रशंसा के पात्र हैं।
मकर संक्रांति के इस बेला पर आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एम एन पी आर्ट एकेडमी के निदेशक जयंती सिन्हा ने स्वागत स्वागत भाषण देकर किया और सभी आगंतुकों को चूड़ा दही तिलकुट आचार पापड़ और भी नाना प्रकार के व्यंजनों से सभी का स्वागत किया।
इस अवसर पर नीरज सिन्हा के हाथों सत्यजीत मिश्रा, मनी मोहन उर्फ बॉबी, राज रोशन ,अनुष्का जयसवाल, सोनी गुप्ता आदि को सम्मानित भी किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, संगीत और नृत्य का दौर भी चला जिसके कलाकार थे कौशल्या देवी, अरुण कुमार गौतम, सोनी गुप्ता, आचार्य तनिक पांडे, अनुष्का जयसवाल,रागिनी देवी, विनोद पंडित,अलीजा बानो, प्रवीण बादल, विमल प्रकाश यादव ने अपने कला का प्रदर्शन किया जो सभी ने सराहा।
समारोह के अंत में धनबाद ज्ञापन राहुल कुमार ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.