ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नगर परिषद खगौल की सशक्त स्थायी समिति का हुआ शपथग्रहण

दानापुर। सोमवार को नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद के अलावा दो वार्ड सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर अपना कार्यभार संभाल लिया। अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप सिंह के द्वारा अनुमंडल कार्यालय में सशक्त स्थाई समिति के चार सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया गया। अपरिहार्य कारणों से सविता देवी सोमवार को शपथ नहीं ले सकी। खगौल नगर परिषद की सशक्त स्थाई समिति में मुख्य पार्षद सुजीत कुमार, उप मुख्य पार्षद दीपक कुमार चंद्रवंशी के अलावा वार्ड नंबर पचीस की पार्षद रिंकू कुमारी, वार्ड नंबर – 12 की पार्षद चिंता देवी और वार्ड नंबर – 24 की पार्षद सविता देवी शामिल हैं। इन लोगों का शपथ ग्रहण अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में सोमवार को 2 से 3 बजे के बीच हुआ।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि नगर परिषद खगौल के सशक्त स्थाई समिति का गठन पूरा हो गया है। इसके बाद जो भी बचे हुए काम और योजनाएं है उनके क्रियान्वयन में तेजी आएगी। कमेटी गठन होने के बाद खगौल के गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं माला देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में डॉ शंभू शरण सिंह,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार,खगौल व्यवसायी संघ के उमा गुप्ता, लिपिक मनोज कुमार,सफाई निरीक्षक अंबिका प्रसाद उर्फ गोरख जी, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार, खगौल के चर्चित युवा रंगकर्मी अमन कुमार चंद्रवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता पॉली गांगुली, राकेश कुमार मेहता,पप्पू, धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह, कौशल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिंस, वार्ड पार्षद पिंटू कुमार,खगौल थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी सहित अन्य गणमान्य शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.