ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सर्वजन दवा सेवन से आवासीय विद्यालयों के छात्र भी नहीं रहेंगे वंचित, हो रही लाइन लिस्टिंग

कस्तूरबा सहित अन्य आवासीय विद्यालयों के छात्र भी होंगे शामिल

शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दवा एडमिनिस्ट्रेशन का संभालेगी जिम्मा

सीतामढ़ी। जिले में 10 फरवरी से चलने वाले सर्वजन दवा सेवन का लाभ सरकारी और गैर सरकारी आवासीय विद्यालयों के छात्रों को भी मिलेगा। इसके लिए इन विद्यालयों के छात्रों की लाइन लिस्टिंग करायी जा रही है। ये बातें पुर्न उन्मुखीकरण के दौरान जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि अब सर्वजन दवा सेवन का समय नजदीक है। ऐसे में यह जरुरी था कि तैयारियों और जरूरतों की एक बार समीक्षा हो जाए, जिससे सभी स्वास्थ्यकर्मी अभियान को लेकर सजग और सतर्क रहें। 27 जनवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सर्वजन दवा सेवन को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक भी होगी। शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सर्वजन दवा सेवन के एडमिनिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं उन्मुखीकरण के दौरान डॉ रविन्द्र कुमार यादव ने जनजागरुकता एवं सामुदायिक सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि बिना जनसहयोग के इस अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता। सामुदायिक स्तर पर सर्वजन दवा सेवन की जानकारी के लिए जिले में एक तारीख से आरबीएसके के वाहनों के द्वारा सभी प्रखंड में जागरूकता फैलाई जा रही है। आशा कार्यकर्ता अभी से ही लोगों को सर्वजन दवा सेवन के फायदों को गिनाने में लगे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी को अपने क्षेत्र के तहत सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों द्वारा स्वयं तथा छात्रों के माध्यम से व्यापक जन जागरूकता फैलाने का अनुरोध करते हुए पत्र भी निर्गत किया गया है। वहीं डॉ यादव ने कहा कि जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा भी जन जागरूकता हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को पत्र निर्गत कर जागरूकता में सहभागी बनने को कहा गया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.