ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सात दिनों तक स्वास्थ्य केंद्रों में लगेगा कैंसर स्क्रीनिंग सह परामर्श शिविर

प्रचार वाहनों से फैलाई जा रही जागरूकता

सीतामढ़ी। विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में जिले में शनिवार से सात दिनों तक जिले के सभी प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों में कैंसर स्क्रीनिंग सह परामर्श शिविर लगेगा। जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि 4 फरवरी को पूरे विश्व में कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर शनिवार से 10 फरवरी तक प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंसर की स्क्रीनिंग तथा परामर्श शिविर लगाया जाएगा। अभी भी हफ्ते में तीन दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंसर की स्क्रीनिंग होती है। वहीं डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रचार प्रसार के लिए नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर होर्डिंग और बैनर लगाए जा रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी पर्याप्त आइइसी मटेरियल उपलब्ध करा दिए गए हैं। माइकिंग के द्वारा भी शहरी क्षेत्रों में जागरूकता फैलाई जा रही है। वहीं डॉ सुनील कुमार सिन्हा कहते हैं कि तंबाकू के सेवन से फेफड़ों का ख़राब होना या फेफड़ों के ही कैंसर का अक्सर ख्याल आता है, लेकिन ध्यान रहे कि तंबाकू का सेवन किसी एक प्रकार का कैंसर नहीं देता, बल्कि यह मुंह, लिवर, किडनी, एसोफेगस, स्टमक के कैंसर, ब्लड कैंसर, आंतों का कैंसर, पैन्क्रियाज़ का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है। सर्वाइकल कैंसर के लिए अब वैक्सीन उपलब्ध हो गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.