ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती पर विचार गोष्ठी सह होली मिलन समारोह का आयोजन

गया। रविवार के दिन मगध सांस्कृतिक चेतना परिषद गया जी के द्वारा हृदय सम्राट भारतीय संस्कृति के सजग प्रहरी एवं महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती पर विचार गोष्ठी सह होली मिलन समारोह का आयोजन गया कॉलेज गया के मुंशी प्रेमचंद सभागार में आयोजित की गई। सभा में विभिन्न वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला और अपने अपने विचार रखें। सभा को संबोधित करते हुए गया के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ अभय सिंबा ने कहा कि शिवाजी महाराज हिंदुओं के एक सजग प्रहरी थे उन्होंने हमेशा भारतीय संस्कृति को एक नया आयाम देने की कोशिश की, उन्होंने आगे कहा कि आज जिस तरह का सामाजिक परिदृश्य बन रहा है उसमें अगर धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र भी उठाना पड़े तो उठाने से बाज नहीं आए आएंगे। नगर विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार ने सभा में उपस्थित आतिथियों तथा सभा में मौजूद सभी लोगों का अभिनंदन कर वीर शिवाजी महाराज को एक बेहतरीन भारतीय प्रशासक बताया और कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति को बचाने का कार्य किया। आचार्य लव जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि वे एक सच्चे गुरु भक्त थे जिन्होंने गुरु के कहने पर शेरनी का दूध भी निकाल कर गुरु को समर्पित किया था। अखौरी निरंजन जी जो कि जेपी आंदोलन के नेता रहे हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से शिवाजी महाराज हिंदुओं की रक्षा के लिए कटिबद्ध थे उसी प्रकार हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी हिंदुओं और देश की रक्षा के लिए कटिबद्ध है उसी का परिणाम है कि आज हमारा देश विश्व में आर्थिक क्षेत्र में पांचवें पायदान पर है। उसके बाद बारी-बारी से विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार मंच से साझा किए और अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें होली गीत को सुनकर दर्शक गदगद हो उठे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रामसरेख सिंह तथा डॉ रूपेश कुमार (सीनेट सदस्य, मगध विश्वविद्यालय बोधगया) ने किया। मौके पर ई० फेकन बैठा, मुकेश कुमार सिंहा, पंकज कुमार (अधिवक्ता), चुन्नू कुमार, दीप चंद गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.