ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एड्स पर हैंडस ऑन सेंसटाइजेशन का हुआ आयोजन

एड्स पर स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

सभी यक्ष्मा मरीजों का एचआइवी टेस्ट कराने का किया अनुरोध

सीतामढ़ी। जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल मधुबन में सोमवार को जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत हैंडस ऑन सेंसटाइजेशन एंड ओरियंटेशन ट्रेनिंग का आयोजन किया गया।  जिसकी अध्यक्षता जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार और जिला सामुदायिक उत्प्रेरक समरेंद्र नारायण वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में जिले के सभी बीसीएम, एसटीएस, एसटीएलएस, प्रयोगशाला प्राविधिक एवं सभी संस्थानों से एक एएनएम ने भाग लिया। डीआइएस राजेश कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को एचआईवी एड्स के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए सभी यक्ष्मा मरीजों का एचआईवी स्क्रीन कराने हेतु अनुरोध किया। डीईओ सह लेखापाल रंजन शरण द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी बीसीएम एवं एसटीएस को आगामी 10 मार्च 2023 से प्रारंभ होने वाले क्षय रोग जागरूकता एवं खोज अभियान कार्यक्रम हेतु माइक्रो प्लान की तैयारी के बारे में विस्तार से बताते हुए 3 दिनों के अंदर जिला कार्यालय में माइक्रो प्लान जमा कराने हेतु अनुरोध किया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने माह जनवरी में हुए क्षय रोग जागरूकता एवं खोज अभियान कार्यक्रम अंतर्गत कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं एवं कम्युनिटी वालंटियर को भुगतान किए जाने वाली राशि का विपत्र तैयार कर 3 दिनों के अंदर जमा करने की निर्देश दिया। निर्धारित अवधि के अंदर जमा नहीं होने अथवा भुगतान नहीं होने पर उसकी सारी जवाबदेही संबंधित बीसीएम की होगी। जिला सामुदायिक उत्प्रेरक श्री समरेंद्र नारायण वर्मा द्वारा विपत्र उपलब्ध नहीं कराने वाले एवं बैठक में अनुपस्थित बीसीएम पर स्पष्टीकरण हेतु निर्देश दिया गया। उक्त कार्यक्रम में डीपीसी रंजय कुमार, एसटीएलएस संजीत कुमार, मोहम्मद शमीम आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.