ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

माहवारी के समय गंदा कपड़ा कैंसर का मुख्य कारण

शेखपुरा। ऑक्सीजन मैन गौरव राय द्वारा मध्य विद्यालय सामस बुजुर्ग आदर्श मध्य विद्यालय सादिकपुर राम रुचि देवी आदर्श मध्य विद्यालय माऊर बरबिघा में एक एक सेनेटरी पैड वेण्डिंग मशीन लगवाया गया। ये मशीन स्वर्गीय राम बालक महतो पूर्ब महाधिवक्ता बिहार सरकार को समर्पित करते हुए श्री गौरव राय ने बताया की आज तीन लगायी गई मशीन मिला कर उनके, परिवार और दोस्तों के द्वारा आज तक पूरे बिहार में अब तक 103 मशीने लगायी जा चुकी हैं। इस अवसर पर प्राचार्य अजय कुमार, धनंजय कुमार, वार्ड पार्षद भल्ला जी, मुरारी जी,सुजीत कुमार जी, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधी वादी सामाजिक कार्यकता प्रेम जी , प्रभात कुमार समेत, विद्यालय की शिक्षिका शिक्षक गन और छात्राएँ उपस्थित थी। प्रेम जी ने इस नेक कार्य के लिये साधुवाद दिया और छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सक्षम लोग इस मुहिम का हिस्सा बने और एक एक विद्यालय को गोद ले ।गौरव राय का उद्देश 750 विद्यालय और कॉलेजों में लगाने का है। श्री राय ने बताया की अब तक शेखपुरा में ६ मशीन लग चुकी है छात्राएँ अपने माहवारी के दिनों में पाँच का सिक्का डाल अपने लिये एक पैड इस मशीन से निकल सकती है। श्री राय बिना किसी एनजीओ के अब तक १४५ साइकिल और ३६ सिलाई मशीन ज़रूरतमंदों को दे चुके हैं और 95 बार अपना रक्त दान कर चुके है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.