ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्राणपुर में मनरेगा कर्मचारियों का बैठक सम्पन्न

कटिहार। जिले के प्राणपुर प्रखण्ड मुख्यालय के मनरेगा भवन में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी मनरेगा कर्मी मौजूद थे। उक्त बैठक में पीओ श्री कुमार ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि 31 मार्च तक सभी अपूर्ण योजनाओं को अविलम्ब पूर्ण करवाकर उक्त योजना को बंद करे। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का जिओ टेग नही हुई है। वैसे योजनाओं को जिओ टेग करे। और प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे अमृत सरोवर योजनाओं को अविलम्ब कार्य कराकर पूर्ण करने का निर्देश दिया है। पीओ श्री कुमार ने कहा कि वित्त वर्ष 2023 व 2024 के लिए वृक्षारोपण योजनाओं को चिन्हित करने का निर्देश दिया। वही उन्होंने निर्देश दिया कि जिन योजनाओं में भुगतान बाकी है उक्त योजनाओं को दो दिनों के अंदर भुगतान करें। उन्होंने कहा कि कार्य मे लापरवाही बरतने वाले कर्मियीं पर आवश्यक करवाई की जाएगी। बैठक में जेई सिकन्दर दास , मो अजमल ,पीटीए वरुण कुमार ,जीवन बौशाक ,अमित कुमार ,मंजूर आलम ,मनोज कुमार सहित कई कर्मी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.